फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली में करनी है रसोई घर की सफाई तो रखें इन बातों का ध्यान, चमक उठेगा कोना-कोना

Sun, 12 Nov 2023 08:01 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर रसोई की सफाई - फोटो : pexel
Diwali 2023 Cleaning Tips And Tricks : 12 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से हो रही है। इस पांच दिवसीय पर्व को लेकर पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कहते हैं कि दिन घर में स्वच्छता होती है, वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस कारण लोग दीपावली के मौके पर घरों की सफाई और पुताई का काम कराते हैं। खराब और कबाड़ के सामान को घर के बाहर कर देते हैं।

दिवाली में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसलिए घर की सफाई के साथ ही रसोई घर की सफाई भी करनी चाहिए। हालांकि किचन की पूरी तरह से साफ सफाई में अधिक समय लग सकता है। किचन में अधिक सफाई करने की आवश्यकता होती है। तेल के धब्बे साफ करने से लेकर चिपचिपे डब्बे और रसोई में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों समेत सभी कुछ की सफाई करनी होती है। ऐसे में अगर आप दिवाली में किचन को चमकाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

दिवाली से पहले रसोई घर की सफाई करते समय ऐसी गलतियों से बचें, जो मेहनत बेकार कर दें और किचन का कोना कोना भी चमक न पाए।
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर रसोई की सफाई - फोटो : Istock
धब्बे साफ करें

अक्सर रसोई की दीवारों और बर्तनों व डिब्बे आदि पर तेल के धब्बे लगे रहते हैं। छौंक आदि के कारण तेल की बूंदे उठकर दीवारों को गंदा करती हैं। इसलिए सबसे पहले तो रसोई घर की दीवारों और फर्श को साफ करें। इसके लिए ब्लीच व डिटर्जेंट का उपयोग कर सकते हैं। किचन स्लैब को डिटर्जेंट से साफ करके चमकाया जा सकता है। ध्यान रखें कि अगर किचन की दीवारों में टाइल्स लगी है तो उसे डिटर्जेंट से साफ करें। सीमेंट व पेंट वाली दीवार पर कपड़े से पौछें या पेंट कराएं।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर रसोई की सफाई - फोटो : istock
कांच का सामान

रसोई में रखें बर्तनों को अलग अलग तरह से साफ करना होता है। अगर आपके पास कांच के बर्तन हैं तो उनकी सफाई करते समय विशेष सावधानी बरतें। कांच के बर्तन साफ करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नमक और साबुन डालकर घोल बना लें। इस घोल से बर्तन को साफ करें।

4 of 5
दिवाली पर रसोई की सफाई
बर्तन की अलग-अलग सफाई

तांबे, चांदी या कांस के बर्तन हैं तो टोमेटो कैचअप का उपयोग सफाई के लिए करें। कुछ देर बर्तन में कैचअप लगा कर रख दें, फिर साफ कपड़े से इसे रगड़ें। गीले कपड़े से बर्तन को अच्छी तरह से पोछ सकते हैं। साथ ही पीतल के बर्तन को इमली, नमक, नींबू और सिरका से साफ कर सकते हैं। लोहे के बर्तन को साफ करने के लिए नमक में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इससे बर्तनों को साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर रसोई की सफाई - फोटो : Istock
प्लास्टिक का सामान

अगर किचन में प्लास्टिक का सामान रखा है तो उसे साफ करने के लिए एक बाल्टी में गर्म पानी भरकर पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस पानी में प्लास्टिक की चीजों को डालकर आधे घंटे रख दें। फिर प्लास्टिक का सामान साफ पानी से धो लें। छत पर लगे जालें, दीवारों व फर्श पर लगे धब्बों को साफ करने के साथ ही अलमारी की सफाई भी अच्छे से करें। इसके अलावा किचन सिंक को भी साफ करें। सबसे अधिक सफाई की जरूरत सिंक में ही होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें