Diwali Rangoli Design: पांच दिन का दीपोत्सव हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाते हैं। दीप पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। नाम से ही स्पष्ट है कि दिवाली दीपों का पर्व है। इस त्योहार में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
पूजा के दौरान भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है। कहते हैं कि भगवान स्वच्छ स्थान पर वास करते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले साफ सफाई की जाती है। इसके साथ ही घर की सजावट होती है। फूलों, लाइट्स और रंगोली से घर के द्वार, दीवार को सजाते हैं। रंगोली किसी भी पर्व में सजावट का पारंपरिक तरीका है। रंग बिरंगे रेत से आकर्षक रंगोली डिजाइन घर के आंगन, द्वार और मंदिर के आसपास सजाई जाती है।
इस दिवाली अगर आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, साथ ही मेहमानों को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो दिवाली के मौके पर घर पर खास दिवाली थीम की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यहां आपको दिवाली के आकर्षक रंगोली डिजाइन के कुछ आसान नमूने दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप घर के आंगन पर सजा सकते हैं।