Diwali 2022: सुख समृद्धि और खुशहाली के पर्व दिवाली को आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बार 24 अक्तूबर के दिन दीपावली को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली पर्व 5 दिनों तक लगातार चलता है। दीपावली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पड़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता कहती है कि इस दिन मां लक्ष्मी प्रगट हुई थी। दिवाली आने से काफी पहले ही बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। ऐसे में लोग बड़े पैमाने पर तरह तरह की वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि दिवाली के दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदना बेहद अशुभ माना गया है। वहीं इसके विपरीत आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली के दिन खरीदने से धन संबंधी आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -