Diwali 2022: इस बार 24 अक्तूबर के दिन दिवाली के त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व का विशेष महत्व हमारे धर्म में है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हमारे धर्म में पूजा विधि को अच्छे से संपन्न करने के लिए कई विधि विधानों को बनाया गया है। अगर इन विधि विधानों से पूजा को न किया जाए, तो इससे भगवान रुष्ट हो सकते हैं। कई जगहों पर ऐसी जनश्रुति है कि अगर पूजन के दौरान किसी प्रकार की गलती कर दी जाए, तो उससे भगवान नाराज हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको लक्ष्मी पूजन के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। लक्ष्मी पूजन के दौरान इन गलतियों को करने से मां लक्ष्मी गुस्सा हो सकती हैं।