जब से एंड्रॉइड मोबाइल में अच्छी कैमरा क्वालिटी आने लगी है तब से उत्सव सज-धजकर अलग-अलग पोज में तस्वीर खींचने का अवसर बन गए हैं। खासकर युवाओं में तरह-तरह से फोटो क्लिक करने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का अलग ही क्रेज है। इन तस्वीरों को लेकर युवा रचनात्मक होने के साथ ही आए दिन नए- नए प्रयोग भी कर रहे हैं। त्योहारों पर तो अच्छी तस्वीरें खींचने के लिए प्रॉप भी उपलब्ध होते हैं। होली पर रंगों के साथ ,दिवाली पर रंगोली के साथ फोटो क्लिक करना बहुत सामान्य हो चुका है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए नए आइडियास जिनकी सहायता से आप क्लिक कर सकेंगे पिक्चर परफेक्ट।