फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: भूलकर भी अपनों को न दें इस तरह के उपहार, माने जाते हैं अशुभ

Sat, 14 Nov 2020 02:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
दिवाली पर जब आप अपने दोस्तों , रिश्तेदारों और मिलने-जुलने वालों को तोहफा देते हैं तो ऐसे ही कोई भी उपहार नहीं दे सकते । जिस प्रकार दिवाली पर दूसरे को उपहार स्वरुप देने के लिए हम शुभ चिह्नों का चयन करते हैं, उसी प्रकार कई सारी वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें दिवाली पर अपनों को देना अशुभ माना जाता है। यहां तक कि यह भी कहा जाता है कि यदि इन वस्तुओं को तोहफे के रुप में दिया तो देने वाले का भी नुकसान हो सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि यदि आप दिवाली पर दूसरों को देने के लिए उपहार खरीदने जा रहे हैं तो एक बार इन स्लाइड्स को जरूर देखें ताकि आप भी जान सकें कि किन तोहफों को देना माना जाता है अशुभ।
 
 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी जी
दिवाली पर जहां लक्ष्मी पूजन से शुभ कुछ भी नहीं माना जाता है वहीं किसी अन्य व्यक्ति को देवी कमला की मूर्ति या तस्वीर भेंट करने से अशुभ भी कुछ भी नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि लक्ष्मी जी की मूर्ति को मनुष्य को खुद से ही खरीदना चाहिए। यदि हम किसी को ये तोहफा देते हैं तो साथ में हम हमारे घर की लक्ष्मी अर्थात यश, समृद्धि भी सामने वाले व्यक्ति को दे देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
काले रंग का तोहफा
दिवाली के दिन काले रंग का कोई भी तोहफा देना बहुत अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से उपहार स्वीकार करने वाले के जीवन में नकारात्मकता छाती है। यदि उपहार में कोई वस्त्र भेंट करना है तो किसी अच्छे रंग का चयन करें। गिफ्ट को पैक करने के लिए भी काले रंग का पेपर उपयोग में नहीं लेना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक आइटम जरूर काले रंग में भेंट की जा सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
घड़ी
दिवाली के दिनों में घड़ी को उपहारस्वरुप देना भी अशुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यदि हम किसी को घड़ी तोहफे के रुप में देते हैं तो साथ ही में हम अपना वक्त भी उसे दे देते हैं। यदि हमारा समय अच्छा चल रहा है तो सामने वाले को अच्छा वक्त मिल जाता है और यदि संकट का समय है तो सामने वाला भी परेशानियों से जुझता है इसलिए घड़ी को उपहार में बिल्कुल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leather bag - फोटो : social media
चमड़े का तोहफा
चमड़े का तोहफा देना भी हिंदु धर्म में अच्छा नहीं माना गया है खासकर दिवाली पर तो बिल्कुल भी नहीं। चमड़े के बेल्ट, जैकेट, बैग इत्यादि कभी किसी को दिवाली के समय तो उपहार में न दें। जूते तो चमड़े के ही क्या किसी भी प्रकार के नहीं देना चाहिए और यदि चमड़े का कोई उपहार देना जरूरी ही है तो साथ में मिठाई जरूर से देंवे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें