Dhanteras Rangoli Design Ideas: धनतेरस का त्योहार आते ही घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही घर के मुख्य दरवाजे, आंगन और पूजा स्थल को खूबसूरत तरीके से सजाते हैं। त्योहार की सजावट में रंगोली का अपना अलग महत्व है। मान्यता है कि सुंदर रंगोली और दीपों से सजा घर सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक होता है।
अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर को कुछ खास अंदाज में सजाना चाहती हैं, तो रंगोली के खूबसूरत डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जरूरी नहीं कि रंगोली बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा अनुभव हो या घंटों मेहनत करनी पड़े। कमल का फूल, शुभ कलश, दीया, मां लक्ष्मी के चरण और फूलों वाली रंगोली जैसे डिजाइन कम समय में भी तैयार किए जा सकते हैं।
छोटे घर, फ्लैट और सीमित जगह वाले दरवाजों पर भी छोटी रंगोली बेहद आकर्षक लगती है। आइए जानते हैं धनतेरस 2026 के लिए 7 आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन, जिन्हें बनाकर आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकती हैं।