Dhanteras Mein Kya-kya Kharidna Chahiye: आज धनतेरस है और अगर आप अभी तक खरीदारी नहीं कर पाए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें भी खरीदी जाती हैं, जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है? इन चीजों को खरीदने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। कम बजट में भी आप धनतेरस की खरीदारी पूरी कर सकते हैं।
कई लोगों के मन में आखिरी समय पर यही सवाल रहता है कि धनतेरस में क्या-क्या लेना चाहिए, धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है और अगर सोना-चांदी खरीदने का बजट नहीं है तो कौन सी चीज घर लानी चाहिए? चांदी की मछली, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, झाड़ू, पीतल के बर्तन और धनिया जैसी चीजें इस मौके पर खरीदने की पारंपरिक मान्यताओं से जुड़ी हैं।
अगर आप भी आज बाजार जाने वाले हैं या अभी तक धनतेरस की शॉपिंग की लिस्ट नहीं बनाई है, तो यहां जानिए 5 ऐसी चीजें जिन्हें आप अपने बजट और पारिवारिक परंपरा के अनुसार खरीद सकते हैं।