Dhanteras 2023: इस वर्ष दीपोत्सव की शुरुआत 10 नवंबर से हो रही है। पहले दिन धनतेरस है और फिर नरक चतुर्दशी व 12 नवंबर को दिवाली का पर्व है। दीपोत्सव पांच दिन का पर्व होता है, जिसमें हर दिन का धार्मिक महत्व है। धनतेरस के पावन मौके पर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।
धनतेरस के मौके पर लोग सोने, चांदी के बर्तन, आभूषण और वाहनों समेत कई नई चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं। लोगों को यह तो पता है कि धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना और घर लाना शुभ होता है लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिसे इस मौके पर नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस के पावन अवसर पर भूलकर भी कुछ चीजों की खरीदारी न करें। इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला बाजार में कई चीज अत्यधिक महंगी हो जाती हैं और कम दाम का सामान धनतेरस पर आपको दोगुने दामों पर मिलता है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक, इन चीजों को धनतेरस के मौके पर खरीदना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस की खरीदारी के दौरान क्या सामान नहीं खरीदना चाहिए।