Decorate Temple At Home: दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। 5 दिवसीय दीपोत्सव 10 नवंबर से शुरु हो रहा है। पहले दिन धनतेरस पूजा, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी और 12 नवंबर 2023 को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज की पूजा की जाती है। दिवाली पूजा से पहले घर की सफाई और सजावट होती है, ताकि भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले और घर में सुख-समृद्धि और वैभव बना रहे। दिवाली में घर पर लक्ष्मी पूजा करने जा रहे हैं तो घर के मंदिर की साफ सफाई और सजावट पहले से कर लें।
दीपोत्सव के मौके पर घर के मंदिर की खास तरीके से सजावट कर सकते हैं। फूलों, रंगोली, दीयों और इलेक्ट्रिक लाइट्स से पूजा घर को प्रकाशमय कर दें। यहां आपको दिवाली के मौके पर घर के मंदिर को सजाने के कुछ आसान तरीके बताएं जा रहे हैं।