हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस का त्योहार आ गया है, जो इस बार 2 नवंबर के दिन है। इस दिन का खास महत्व होता है, क्योंकि इस दिन खरीदारी काफी शुभ मानी जाती है। वहीं, मान्यता है कि इसी दिन से मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घरों में आती हैं, और अपनी कृपा दृष्टि बरसाती हैं। धनतेरस के मौके पर लोग काफी खुश होते हैं, और घर के लिए खरीदारी करते हैं। कोई अपनी जरूरत का सामान, तो कोई अगले दिन होने वाली नर्क चतुर्दशी और दिवाली के लिए सामान खरीदता है। वहीं, इस दिन बर्तन खरीदने की भी मान्यता है। लेकिन इन सबके अलावा कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है और इनसे कई लाभ भी मिलते हैं। तो चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...