फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर इन सरल रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन, संग दीपक भी चलाएं

Wed, 05 Nov 2025 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dev Deepawali 2025 Rangoli Designs: माना जाता है कि घर के द्वार पर रंगोली बनाकर देवताओं के आगमन का स्वागत करने से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।इस दिन की रंगोलियां केवल सजावट नहीं, बल्कि भक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति होती हैं, जो दीपों की तरह  को भी रोशन कर देती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
देव दीपावली की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Dev Deepawali 2025 Rangoli Designs: देव दीपावली को देवों की दिवाली कहा जाता है। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और देवताओं को समर्पित है। 2025 में देव दीपावली का शुभ पर्व 05 नवंबर को मनाया जाएगा। कहते हैं, इस दिन काशी नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठती है और गंगा घाटों पर लाखों दीये जलाकर देवताओं का स्वागत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत पवित्र माना गया है।

देव दीपावली पर रंगोली बनाना शुभता और सौंदर्य का प्रतीक है। रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के स्वागत का माध्यम भी है। परंपरा के अनुसार, रंगोली में प्रयुक्त रंग पंचतत्वों मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश  का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जाता है कि घर के द्वार पर रंगोली बनाकर देवताओं के आगमन का स्वागत करने से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।इस दिन की रंगोलियां केवल सजावट नहीं, बल्कि भक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति होती हैं, जो दीपों की तरह  को भी रोशन कर देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
रंगोली डिजाइन 

देव दीपावली पर देवता गण धरती पर आते हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन में इश्वर के पदचिन्ह् बना सकते हैं। फूलों और कई रंगों को मिलाकर ये रंगोली डिजाइन मंदिर, घर के मुख्य द्वार या आंगन में बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
आसानी से रंगोली डिजाइन से घर को सजाना चहते हैं तो इस तरह की रंगोली बनाना बेहद सरल होती है। पत्तियों और दीपकों से रंगोली डिजाइन को अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है।

4 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
स्वाष्तिक का निशान, कलश और स्वर्ण के सिक्कों के साथ आकृति को रंगोली के रंग से सजाकर घर के आंगन को संवार सकते हैं। देव दीपावली के मौके पर इस तरह  की रंगोली डिजाइन शुभ का प्रतीक बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
फूलों की पंखुड़ियों से इस तरह की रंगोली डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें कई रंगों के रंगोली पाउडर या फूलों से चौक की तरह की आकृति बनाई जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें