फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
Identify Fake Paneer: आजकल बाजार में मिलावटी चीजों की भरमार है और पनीर भी इससे अछूता नहीं। सफेद दिखने वाला, मुलायम पनीर हर बार शुद्ध नहीं होता है। नकली या मिलावटी पनीर न सिर्फ स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत को गंभीर नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप असली और नकली पनीर की पहचान खुद करना सीखें। घर पर पनीर बनाना हमेशा सबसे सुरक्षित तरीका है।
आप घर पर ही आसानी से असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं। पनीर के सेवन से पहले सेहत को बचाने के लिए ये पांच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए यहां कुछ घरेलू तरीके बताएं जा रहे हैं। इसके अलावा घर पर भी आसानी से ताजे दूध में नींबू या सिरका डालकर आप 100 फीसदी शुद्ध पनीर तैयार कर सकते हैं।
नकली पनीर में डिटर्जेंट, यूरिया या स्टार्च जैसे तत्व मिलाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद हानिकारक हैं। इससे गैस, उल्टी, पेट दर्द, किडनी और लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।