फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कहीं रेस्टोरेंट में खाना ना हो जाए खतरनाक, जानिए इन 5 जोखिमों के बारे में

Sun, 28 Jun 2020 01:57 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर बाहर खाने वाले लोगों को अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट का खाना खाए महीनों दिन बीत गए हैं। भले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और रेस्टोरेंट खुल चुके हैं, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। कई लोग इन खतरों की सही से मैपिंग नहीं कर पाते हैं और अपने पसंदीदा फूड प्वॉइंट पर चले जाते हैं। जबतक कोरोना वायरस महामारी खत्म नहीं हो जाती, तबतक आपको बाहर खाने की प्लानिंग बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। केवल स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग ही सुरक्षा का पैरामीटर नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कोरोना वायरस के दौरान रेस्टोरेंट में खाने के 5 जोखिमों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कटलरी समेत अन्य समानों को कई लोगों ने छुआ होगा
रेस्टोरेंट में बैठे हर कस्टमर के जाने के बाद फर्नीचरों को साफ नहीं किया जाता है। शायद ये भी हो सता है कि आपसे पहले बैठे हुए व्यक्ति को कोराना वायरस हो और उसने मेन्यू कार्ड, टेबलक्लॉथ, नैपकिन आदि को छुआ होगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट में कटलरी को रेस्टोरेंट के कई लोगों द्वारा संभाला जाता है। ऐसे में किसी संक्रमित व्यक्ति के वजह से आप भी खतरे में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
छिपे हुए खतरे
कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा उनलोगों से हैं, जिनमें वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को ये नहीं पता चलता है कि वो अपने साथ वायरस भी लेकर घूम रहे हैं। अगर आप किसी वजह से ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं, तो आपको भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अजनबियों के साथ संपर्क
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी चाहिए। कई मामलों में ये भी सुरक्षित नहीं है। अगर आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएंगे तो वहां का वेटर कई बार आपके संपर्क में आएगा। यह आपको खतरे में डाल सकता है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आपको टेकआउट या होम डिलीवरी का विकल्प सबसे बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खतरनाक है सार्वजनिक स्थानों का एयर-कंडीशनर 
कोरोना वायरस को लेकर शोधकर्ता शुरू से कह रहे हैं कि एयर कंडीशनर वाले बंद रूम में रहना खतरनाक हो सकता है। वायरस के एरोसोल ऐसे वातावरण में हवा में हो सकते हैं और आप उनका अगला टार्गेट हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या रेस्टोरेंट सभी स्वच्छता और सुरक्षा मानदंडों का पालन कर रहा है?
वैसे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए रेस्टोरेंट सभी दिशा-निर्देशित गाइडलाइंस को फॉलो कर रहे हैं। अगर रेस्टोरेंट के कर्मचारी इन गाइडलाइंस में कहीं चूक करते हैं, तो खतरा कितना बढ़ सकता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें