सेहतमंद गुणों से भरपूर लहसुन हमारी रसोईघर की सबसे लोकप्रिय चीज है। बालों की बात हो या त्वचा की लहसुन हर समस्या के इलाज में मददगार है। लहसुन का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप लहसुन से नमक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। लहसुन से बना नमक पोषण देने के साथ कई तरह की समस्याओं में मददगार हैं।लहसुन नमक का इस्तेमाल साधारण नमक की तरह किया जा सकता है या फिर किसी डिश के गार्निशिंग में ऊपर से डाला जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं घर पर लहसुन नमक और क्या हैं इसके स्वास्थ्य लाभ...
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रक्तचाप नियंत्रित करने में मददगार
लहसुन से बना नमक एक वैसोडिलेटर के रूप में काम करता है। इसके सेवन से रक्त का प्रवाह बेहतर हो जाता है और रक्त वाहिकाएं भी खुल जाती हैं। इस खास नमक के सेवन से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
विज्ञापन
3 of 6
कोलेस्ट्रॉल
- फोटो : फाइल फोटो
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में मददगार
इस नमक का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इस नमक के इस्तेमाल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वजन कम करने में
लहसुन से बने नमक में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो खाने को पचाने और खाद्य पदार्थों के पाचन में सुधार कर सकता है और तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो लहसुन से बने नमक को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लहसुन नमक का इस्तेमाल
लहसुन नमक एक सुगंधित नमक है। इस नमक को आप पिज्जा, पास्ता, सलाद, फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, ब्रेड टोस्ट्स और ग्रील्ड सब्जियों के ऊपर छिड़क कर स्वाद को बढ़ा सकते हैं।
लहसुन नमक बनाने की विधि
लहसुन नमक को साधारण नमक और लहसुन पाउडर के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इस नमक को बनाने के लिए एक तिहाई भाग साधारण नमक और एक भाग लहसुन पाउडर को एक साथ मिलाएं। अब इसे मिक्सी में डालकर बारीक होने के लिए छोड़ दें। जब यह मिश्रण बारीक हो जाए तो ओवन में एक घंटे के लिए 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर इसे बेक करें। नमक की बनावट लाने के लिए इस मिश्रण को एक बार फिर से मिक्सी में पीसें। आपका लहसुन नमक तैयार है। इस नमक को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।