फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तुरंत संक्रमित होने पर 30 सेकंड में मारा जा सकता है वायरस, शोध में दावा

Sat, 21 Nov 2020 07:15 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसके दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कई बार जाने-अनजाने में हम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। अगर आपको किसी व्यक्ति के लक्षणों को देखकर उसके कोरोना संक्रमित होने का शक हो रहा है, तो आप तुरंत माउथवॉश कर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक रिसर्च में हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूनाइडेट किंगडम के वेल्स स्थित यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की टीम ने रिसर्च में पाया कि बाजार में मिलने वाले माउथवॉश का अगर समय पर उपयोग कर लिया जाए, तो कोरोना को मुंह के अंदर ही मात्र 30 सेकंड्स में खत्म किया जा सकता है। अगर कोई स्वस्थ व्यक्ति किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाए और कोरोना वायरस उसके मुंह में प्रवेश कर जाए, तो इस वायरस को माउथवॉश के जरिए तुरंत खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉक्टर्स की माने, तो बस इस बात का ध्यान रखना है कि आपके मुंह में जो लार है उसे निगलने की जगह बल्कि थूक दें और तुरंत माउथवॉश का उपयोग कर लें। माउथवॉश के जरिए कोरोना को तभी तक खत्म किया जा सकता है, जब तक कि वह मुंह के अंदर सलाइवा में उपस्थित है। कोरोना को मुंह में ही खत्म करने के लिए जरूरी है कि आप जिस माउथवॉश का उपयोग कर रहे हैं, उसमें कम से कम 0.07% सेटाइपिराइडनियम क्लोराइड होना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोध से जुड़े डॉक्टरों का कहना है कि अगर व्यक्ति सलाइवा को निगल लेता है और कोरोना वायरस उसके श्वसनतंत्र में प्रवेश कर जाता है, तो फिर माउथवॉश का कैसा असर होता है, इस बारे में अभी पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना तो साफ है कि उस स्थिति में माउथवॉश कोरोना पर बहुत अधिक प्रभावी नहीं होगा। क्योंकि यह मुंह तक ही सीमित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस रिसर्च के बाद यह बात सामने आई है कि हाथों को सैनिटाइज करने के साथ ही अगर समय-समय पर माउथवॉश किया जाए, तो कोरोना के संक्रमण की संभावना को और अधिक कम किया जा सकता है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस को निष्प्रभावी करने के लिए डॉक्टर्स भी बार-बार गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें