फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2020: इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों से अपने दोस्तों एवं परिजनों को दें क्रिसमस की बधाई

Fri, 25 Dec 2020 11:38 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : pixa

क्रिसमस का इंतजार सभी को बेसब्री से इसलिए भी होता है क्योंकि साल के अंत में यह त्योहार सभी के जीवन को उत्साह, उमंग और सकारात्मकता से भर देता है। इस दिन पूरा विश्व प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाता है। बच्चों को अपने तोहफों का बेसब्री से इंतजार है। महिलाएं केक की नई-नई रेसिपी सीखने में व्यस्त हैं। दोस्तों ने एक दूसरे का सीक्रेट सांता बनने की ठान ली है। क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों में विश्व कल्याण की प्रार्थना करने के बाद से ही सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं देने में व्यस्त हो जाएंगे। अगली स्लाइड्स के माध्यम से देखिए क्रिसमस के एक से बढ़कर एक बधाई संदेश।   

 

   

  

 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

प्रभु यीशु का मिले आपको आशीर्वाद,

जीवन में हो उत्साह का संचार,

उमंग रहे यूं ही बरकरार,

आपका क्रिसमस हो सबसे शानदार।

Merry Christmas 2020

विज्ञापन

3 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

सांता लाए आपके लिए उपहार, 

जीवन में हो बस प्यार ही प्यार,

सब करें आपको दुलार,

क्रिसमस हो जाए आपका गुलजार।

Merry Christmas 2020

4 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,

खुशियों का साथ और अपनों का प्यार,

खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,

मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार।

Merry Christmas 2020

    

विज्ञापन

5 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

देवदूत बनकर कोई आएगा,

सारी आशाएं पूरी करके जाएगा,

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,

तोहफे खुशियों के दे जाएगा।

Merry Christmas 2020

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार,

जीवन में लाए खुशियाँ अपार, 

सांता क्लॉज आए आपके द्वार,

शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

Merry Christmas 2020

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें