साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किलों भरा रहा। कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी ने जहां कई लोगों की जान ले ली। तो वहीं लॉकडाउन की वजह से बहुत से लोगों को सेहत संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ी। वहीं रोजाना जिम, योग और ऐरोबिक्स क्लास लेने वाले लोग घर पर ही कैद होकर रह गए। लेकिन लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ ही लोगों ने खुद को सेहतमंद और फिट रहने के लिए नए रास्ते निकाल लिए। जो इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। तो चलिए जानें वो कौन से फिटनेस आइडिए सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे।