14 नवंबर का दिन, जिसे हम बाल दिवस के रूप में जानते हैं। हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए इस दिन का बच्चों के लिए खासा महत्व होता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को इस दिन श्रद्धांजलि दी जाती है और इस दिन उनकी याद में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। स्कूल से लेकर कई अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में बाल दिवस के दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं और बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाते हैं। मतलब ये दिन कुल मिलाकर बच्चों के लिए बेहद खास होता है। लेकिन आप बाल दिवस के बारे में कितना जानते हैं? आप कहेंगे शायद सबकुछ, लेकिन कुछ ऐसी बातें हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं और इन्हें इस बाल दिवस आपको जरूर जानना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...