उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में मनाया जाने वाला छठ पर्व का उत्साह यूं तो पूरे देश में अपने चरम पर होता है। छठ केवल एकदिवसीय पर्व नहीं है बल्कि महापर्व है जो कि कुल चार दिन तक मनाया जाता है। नहाय-खाय से लेकर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तक चलने वाले इस पर्व का भारतीय सभ्यता में ऐतिहासिक महत्व है। छठ पूजा की शुरुआत, इसके विस्तार से वैसे तो कई सारी मान्यताएं जुड़ी हैं लेकिन पौराणिक कथाओं में जिन मान्यताओं का विवरण अधिक मिलता है वे इस प्रकार हैं।