Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि का पर्व जारी है। नवरात्रि नौ दिनों का खास पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि का समापन अष्टमी और नवमी पूजा से होती है। अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन होता है। साथ ही हवन पूजन किया जाता है। कई लोग इस मौके पर खास पूजा के साथ ही भजन कीर्तन भी करते हैं। इस वर्ष अष्टमी 29 मार्च और नवमी 30 मार्च को है। अगर आप भी अष्टमी उपवास हैं और घर पर कन्या पूजन या हवन करने की योजना है तो सबसे पहले अपने घर के मंदिर की खास सजावट करें। माता के श्रृंगार के अलावा मंदिर की सजावट से देवी को प्रसन्न किया जाता है। अष्टमी और नवमी पर देवी मां के मंदिर को सजाने के लिए आसान तरीकों को अपना सकते हैं।