फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ये हैं हिंदुस्तान के वो पांच राजकुमार, जो असल जिंदगी में जीते हैं रॉयल लाइफ

Wed, 15 Sep 2021 11:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी और युवराज लक्ष्यराज सिह मेवाड़ - फोटो : facebook/Yaduveer Krishnadatta Chamaraja Wadiyar and Lakshyaraj Singh Mewar
एक समय था जब भारत पर राजाओं-महाराजाओं का राज हुआ करता था। कई सौ सालों तक भारत देश पर इन राजाओं ने राज किया और अपना साम्राज्य चलाया। उस वक्त इन राजाओं की जिदंगी देखते ही बनती थी। हर तरफ सेवा में लगे सेवक, कई आलीशन महल और धन-दौलत से भरे भंडार आदि। ये सभी चीजें इन राजाओं को एक रॉयल लाइफ प्रदान करती थी। उन्हें देखकर हर कोई उनके जैसा ही बनना चाहता था, लेकिन ये इतना आसान नहीं था। वहीं, धीरे-धीरे समय बीता तो भारत देश आगे बड़ा और अब यहां लोकतंत्र है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब भी भारत में कई ऐसे राजकुमार हैं, जो असल जिंदगी में रॉयल लाइफ जीते हैं? शायद नही, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही राजकुमारों के बारे में बताते हैं जो अब महाराज बन चुके हैं और उनकी लाइफस्टाइल का हर कोई दीवाना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जानेंंगे...
विज्ञापन

2 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल पद्मनाभ सिंह - फोटो : Instagram/Padmanabh Singh
महाराजा पद्मनाभ सिंह 
  • महाराजा पद्मनाभ सिंह कुछ साल पहले तक युवा भारतीय राजकुमार थे, लेकिन साल 2011 में उनका राजतिलक किया गया था और इसके बाद वे राजकुमार से महाराजा पद्मनाभ सिंह बन गए। जयपुर के सिटी पैलेस में ये रहते हैं और यहां एक रॉयल लाइफ जीते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल महाआर्यमन सिंधिया - फोटो : Twitter/@AScindia
महाआर्यमन सिंधिया
  • राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को भला कौन नही जानता? इन्हीं के बेटे हैं महाआर्यमन सिंधिया। महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर राजघराने की चौथी पीढ़ी हैं और वे एक आलीशान जिंदगी जीते हैं जैसे आपने फिल्मों में राजा-महाराजाओं को जीते हुए देखा होगा। यहां आपको बता दे कि महाआर्यमन मौजूदा समय में राजनीति सीख रहे हैं।

4 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल युवराज लक्ष्यराज सिह मेवाड़ - फोटो : facebook/ Lakshyaraj Singh Mewar
युवराज लक्ष्यराज सिह मेवाड़
  • युवराज लक्ष्यराज सिह मेवाड़ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए काफी जाने जाते हैं। उदयपुर सिटी पैलेस उनका निवास स्थान है और साथ ही वे आर एच ग्रुप के अंदर आने वाले सभी होटलों के समूह को नियंत्रित भी करते है।
विज्ञापन

5 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल युवराज शिवराज सिंंह - फोटो : facebook/Yuvraj Shivraj Singh of Marwar - Jodhpur
युवराज शिवराज सिंह
  • जोधपुर पर राठौर वंश ने शासन किया और युवराज शिवराज सिंह भी इसी राठौर वंश के वंशज हैं। यही नहीं, आपने उम्मेद भवन का नाम तो सुना ही होगा, ये वहीं भवन है जहां बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भव्य शादी हुई थी। दरअसल, युवराज शिवराज सिंह इसी उम्मेद भवन पैलेस के मालिक भी हैं और वे एक आलीशान जिंदगी जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी - फोटो : facebook/Yaduveer Krishnadatta Chamaraja Wadiyar
यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी 
  • यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियारी  वाडियार वंश के राजा हैं और वे मैसूर राज्य के शासक भी हैं। मैसूर में ही राजा यदुवीर का मैसूर महल है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। 72 एकड़ में फैले इस महल की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें