Canada Prime Minister Justin Trudeau Net Worth: दिल्ली में आयोजित हुए जी 20 शिखर सम्मेलन में आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सुर्खियों में हैं। उनके भारत विरोधी बयान की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है और उनके आरोपों को निराधार बताया। भारत और कनाडा के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। दरअसल, खालिस्तानी समर्थकों को कनाडा में संरक्षण देने को लेकर भारत का ट्रूडो पर कड़ा रुख है। वहीं हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश का आरोप लगाने पर पीएम ट्रूडो के आरोपों को भारत सरकार बेतुका बताया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के राजनीतिक करियर और भारत के साथ संबंधों पर चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आपको निजी जीवन के बारे में जानते हैं। आइए जानते हैं कि जस्टिन ट्रूडो कौन हैं, उनकी लाइफस्टाइल कैसी है, वह कितने अमीर हैं और उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें जानिए।