फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2022: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पढ़ें महात्मा बुद्ध के ये अनमोल वचन

Mon, 16 May 2022 10:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध हैं, जिनकी जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस साल यह तिथि 16मई को यानी आज है। आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में हुआ था। भगवान गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। गौतम बचपन सर ही निर्मल स्वभाव के थे। यही कारण हैं कि बचपन मे ही उन्होंने घर छोड़ दिया था और संन्यासी का जीवन जीने लगे थे। 27 वर्ष की उम्र में गौतम बुद्ध संन्यासी बन गए। भगवान बुद्ध ने ही बौद्ध धर्म की स्थापना की थी और अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले अपने घरों में दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा है। इस मौके पर महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन पढ़ें, जो आपके जीवन को बना देंगे आसान।
विज्ञापन

2 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
ज्ञान में असीम शांति है। प्रभु का ध्यान लगाने से शांति मिलती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
आप अंनत सुख और शांति की राह पर चलते रहें।

4 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
न ही सुख स्थायी और न ही दुख। बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो।
विज्ञापन

6 of 8
गौतम बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है. यह अटूट सत्य है।
विज्ञापन

7 of 8
गौतम बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के समान है। इसमें आप ही जलते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गौतम बुद्ध के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala
क्रोध में हजारों शब्दों को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें