फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जानें उनकी नेटवर्थ, एक घंटे में करती हैं इतनी कमाई

Sun, 15 May 2022 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
Celebrity Lifestyle Madhuri Dixit Net Worth: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी अपने दौर की सफल अभिनेत्री रह चुकी हैं। फैंस आज भी उनके अभिनय, खूबसूरती, डांस और एक्सप्रेशन के दीवाने हैं। माधुरी जितना फिल्मों में अपने रोल के लिए मशहूर हैं, उतना ही डांस के लिए भी पसंद की जाती है। आज की नई अभिनेत्रियां भी माधुरी को अपना रोल मॉडल मानती हैं। भले ही माधुरी अब कम फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन अक्सर माधुरी सुर्खियों में बनी रहती हैं। माधुरी ने फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तो काम किया ही, साथ ही ग्रे शेड रोल में भी नजर आ चुकी हैं। माधुरी टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं, जिनको आम दर्शकों के साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी पर्दे पर देखना और उनके साथ काम करना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। इन दिनों वह टीवी रिएलिटी शो में नजर आ रही हैं, जिसमें प्रति एपिसोड पर मोटी कमाई करती हैं। जन्मदिन के मौके पर जानिए माधुरी दीक्षित की कमाई, कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
2022 The New Audi Q7 - फोटो : Audi
माधुरी दीक्षित की पसंदीदा कारें

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पास लग्जरी कारों का जबरदस्त कलेक्शन है। उनके पास सफेद ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड है।
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ - फोटो : Insatagram@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित का आलीशान घर

माधुरी दीक्षित मुंबई की रहने वाली हैं। मुंबई के लोखंडवाला में उनका बहुत शानदार और लग्जरी बंगला है। इसके अलावा माधुरी दीक्षित शादी के बाद पति के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। माधुरी की देश भर में कई रियल स्टेट प्रापर्टी भी हैं।

4 of 6
माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित की कमाई

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम ही अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें एक्टर्स से ज्यादा सैलरी मिलती है। माधुरी उन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक दौर में सलमान खान और शाहरुख खान से भी ज्यादा फीस लेती थीं। यह उनके करियर का पीक दौर था, जब फिल्म अंजाम के लिए माधुरी ने शाहरुख खान से दो गुना ज्यादा फीस ली थी।

 

विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो से कितना कमाती हैं माधुरी

माधुरी भले ही अब कम फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन वह टीवी पर डांस रिएलिटी शो में नजर आ जाती हैं। एक शो के लिए माधुरी दीक्षित करीब 24 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा माधुरी फिल्मों के लिए चार से पांच करोड़ रुपये और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए आठ करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ 34 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय करेंसी में माधुरी दीक्षित करीब 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। माधुरी टीवी, फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा निजी निवेश से भी कमाई करती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें