Buddha Purnima 2023 Motivational Quotes : बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाते हैं। गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई जा रही है। गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के पास लुम्बिनी में हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। कम उम्र में सिद्धार्थ ने घर छोड़ दिया और सत्य की खोज में निकल गए। 27 वर्ष की आयु में बुद्ध संन्यासी बन गए।
बाद में गौतम बुद्ध को महात्मा बुद्ध की उपाधि मिली। उन्होंने बौद्ध धर्म की स्थापना की। सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया। बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोग गौतम बुद्ध को भगवान की तरह पूजते हैं। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा की तिथि को लोग घरों में दीपक जलाकर ग्रंथों का पाठ करते है और सही मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। उनके उपदेश जीवन में एकाग्रता और खुश रखने के लिए मूल मंत्र हैं, जिसका अनुसरण हर किसी को करना चाहिए। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पढ़ें महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार, जो सुखी जीवन के लिए जरूरी है।