फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण में इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं

Fri, 05 May 2023 09:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंद्र ग्रहण - फोटो : ANI
Chandra Grahan 2023: वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज यानि कि 5 मई को लगने वाला है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जा रही है। चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 9 बजे समाप्त हो जाएगा। यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्किटा, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

वैसे तो भारत में चंद्र ग्रहण नहीं दिखने के कारण सूतक काल भी मान्य नहीं है और न ही इसका कोई प्रभाव होगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ उपाय अपनाएं जाते हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कामों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा करें - फोटो : Istock
भगवान का नाम जपें

चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। जब ग्रहण लगे तो भगवान के मंत्रों का जाप करें या पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण के दौरान नकारात्मकता काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए भगवान का नाम जपना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी - फोटो : Istock
खाने में तुलसी के पत्ते रखें

मान्यता है कि ग्रहण के दौरान पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते रख देने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, तुलसी के पत्ते रखने से खाना अशुद्ध नहीं होता और इसका बाद में सेवन किया जा सकता है। 

4 of 5
सुई धागा - फोटो : istock
सुई का काम न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान सिलाई बुनाई का काम नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसे समय में सुई में दागा नहीं डालना चाहिए। इसके अलावा कैंची या चाकू के उपयोग की भी मनाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भोजन न करें - फोटो : istock
भोजन न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल लगने के कारण इस समय भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, व्यक्ति अगर स्वस्थ है तो वह ग्रहण के समय खाने और पानी का सेवन न करें। हालांकि बीमार व्यक्ति, बच्चे और बुजुर्ग ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें