फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रैड पिट: दो हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है यह हॉलीवुड एक्टर, जीता है ऐसी आलीशान जिंदगी

Fri, 26 Mar 2021 09:30 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन होंगे तो ब्रैड पिट को जरूर जानते होंगे। वह एक जानेमाने अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। उन्हें दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुषों में से एक माना जाता है। 57 वर्षीय ब्रैड पिट करीब 32 साल से फिल्मी दुनिया में हैं और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलिवुड' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है। सिनेमा जगत में ऑस्कर को सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रैड पिट को 'रोमांस किंग' के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं उनकी संपत्ति और आलीशान जिंदगी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट लग्जरी लाइफ यानी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करते हैं और उसी के लिए वह जाने भी जाते हैं। उनके पास दो हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति है। ब्रैड पिट के पास कई शानदार कारें तो हैं ही, साथ ही उनके पास खुद का निजी विमान भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
कुछ साल पहले ब्रैड पिट ने दो शानदार घर खरीदे थे, जो उनकी आलीशान जिंदगी के बारे में बताते हैं। ब्रैड ने अपनी फ्रेंच नानी और मां को श्रद्धांजलि देने के लिए फ्रांस में शेटो मिरावल एस्टेट खरीदा था, जो 1000 एकड़ में फैला है। उस समय इसकी कीमत 35 मिलियन पाउंड (वर्तमान के मुताबिक 348 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) थी। इस घर में 35 बेडरूम के अलावा जरूरत की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। 

4 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट ने कैलिफोर्निया के मेलिबु में बना एक आलीशान बीच हाउस भी खरीदा था, जो 1.26 एकड़ में फैला हुआ है। जब उन्होंने यह घर खरीदा था, उस वक्त इसकी कीमत करीब 510 करोड़ रुपये थी। इस घर में चार बड़े-बड़े बेडरूम और चार आलीशान बाथरूम हैं। सिर्फ यही नहीं, यहां एक टेनिस कोर्ट, तीन फायर प्लेसेस और सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम हैं। हालांकि ब्रैड पिट ने इस घर को बेच दिया है।  
विज्ञापन

5 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
ब्रैड पिट का निजी जीवन उथलपुथल भरा रहा है। साल 2000 में उन्होंने जेनिफर एनिस्टन से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी महज पांच साल ही चली और 2005 में उनका तलाक भी हो गया। इसके बाद मशहूर एक्ट्रेस एंजेलीना जोली से उनके संबंधों को लेकर खूब चर्चा हुई। आखिरकार 2014 में दोनों ने शादी कर ली, लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और महज दो साल में ही तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial
कहा जाता है कि एंजेलीना जोली से तलाक के बाद ब्रैड पिट भावनात्मक स्तर पर इतनी बुरी तरह से टूट गए थे कि उन्हें थेरेपी का सहारा लेना पड़ा था। वह बहुत ज्यादा शराब पीने लगे थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद बताया था कि उन्होंने शराब छोड़ दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें