फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Shaming Tips: जानें क्या होती है बॉडी शेमिंग? बिना घबराए डटकर करें इसका सामना

Fri, 20 Jan 2023 05:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों को तो ये पता ही नहीं होता कि वो बॉडी शेमिंग के शिकार हो रहे हैं। लोग उनके शरीर पर बड़ी आसानी कमेंट करके निकल जाते हैं और उन्हें समझ ही नहीं आता। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको सबसे पहले बताएंगे कि बॉडी शेमिंग आखिर है क्या ? 
विज्ञापन
1 of 6
जानें क्या होती है बॉडी शेमिंग? - फोटो : istock
Body Shaming Tips: हाल ही में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था डबल एक्स एल। इस फिल्म में बहुत अच्छे से ये दिखाया गया था कि, कैसे लड़कियों को कदम-कदम पर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। इससे पहले बॉडी शेमिंग के खिलाफ एक अभियान भी चला था, जिसमे बड़े से बड़े सिलेब्स ने भी भाग लिया था।

बड़ी बात ये है कि कई लोगों को तो ये पता भी नहीं होता कि वो बॉडी शेमिंग के शिकार हो रहे हैं। लोग उनके शरीर पर बड़ी आसानी कमेंट करके निकल जाते हैं और उन्हें समझ ही नहीं आता। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको सबसे पहले बताएंगे कि बॉडी शेमिंग आखिर है क्या ?

इसी के साथ हम आपको इससे बचने के तरीकों के बारे में भी बताएंगे। इससे बच कर रहना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि बॉडी शेमिंग से लोग डिप्रेशन तक का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बॉडी शेमिंग है क्या ? - फोटो : istock
क्या है बॉडी शेमिंग?

सबसे पहले तो आपके लिए ये बात जानना बेहद जरूरी है कि आखिर बॉडी शेमिंग है क्या? किसी व्यक्ति की लंबाई, मोटापे, उम्र, सुंदरता या अन्य किसी चीज पर गलत कमेंट करना बॉडी शेमिंग कहलाता है। अगर किसी व्यक्ति के साथ कोई ऐसा करता है तो पीड़ित के ऊपर इसका काफी गलत प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
बॉडी डिप्रेशन से बढ़ता है तनाव  - फोटो : iStock
बॉडी डिप्रेशन से बढ़ता है तनाव 

अगर कोई व्यक्ति बार-बार बॉडी शेमिंग का शिकार होता है तो इससे सीधे उनकी मानसिक हालत पर असर पड़ता है। इससे पीड़ित का तनाव बढ़ता है। जिस वजह से उसके डिप्रेशन में जाने के चांसेस बढ़ जाते हैं। 

4 of 6
खुद से करें प्यार - फोटो : istock
बॉडी शेमिंग से इस तरह से बचें 

खुद से करें प्यार - चाहे कोई कुछ भी कहे, हमेशा खुद से प्यार करना चाहिए। चाहे आपका रंग, रूप, हाइट कैसी भी हो, खुद को वैसे ही स्वीकारें। किसी की बातों को खुद पर हावी ना होने दें। ना ही अपनी तुलना किसी से करें। 
विज्ञापन

5 of 6
हमेशा रहें स्वस्थ शरीर के आभारी हमेशा - फोटो : istock
हमेशा रहें स्वस्थ शरीर के आभारी

हमेशा हमें अपने स्वस्थ शरीर का आभारी होना चाहिए। आपकी बॉडी चाहे कैसी भी हो, उसे स्वीकारें और हमेशा अपने शरीर को धन्यवाद दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खुले विचार वाले लोगों से करें दोस्ती  - फोटो : istock
खुले विचार वाले लोगों से करें दोस्ती 

अगर आपके दोस्त छोटी सोच वाले होंगे तो इसका प्रभाव सीधा आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ेगा। इसलिए हमेशा ऐसे लोगों से दोस्ती करें जो आपके टेलेंट से आपको आंके न कि आपकी बॉडी से क्योंकि दोस्तों के द्वारा बॉडी शेमिंग करना ज्यादा परेशान करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें