फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Fitness: 59 साल की उम्र में दबंग खान हैं काफी 'स्ट्राॅन्ग', जानिए सलमान की फिटनेस का राज

Fri, 27 Dec 2024 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

फिटनेस के मामले में इस उम्र में जवान बच्चों को फेल करने वाले सलमान खान अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं, साथ ही जिम में काफी पसीना बहाते हैं। आइए जानते हैं सलमान खान की फिटनेस का राज। 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
Salman Khan Diet and Workout Fitness: सलमान खान 59 वर्ष की आयु में भी अपनी फिटनेस और मस्कुलर बॉडी के लिए प्रसिद्ध हैं, अपने सख्त वर्कआउट रूटीन और संतुलित आहार के कारण इस उम्र में भी फिट बने हुए हैं। बॉलीवुड के दबंग खान इस उम्र में अपनी मस्कुलर बॉडी और दमदार एब्स से युवा अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। वह  ज्यादातर लोगों के लिए फिटनेस के रोल मॉडल रहे हैं। आज भी फिटनेस पर ध्यान देने वाले लड़के सलमान खान जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं। फिटनेस के मामले में इस उम्र में जवान बच्चों को फेल करने वाले सलमान खान अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं, साथ ही जिम में काफी पसीना बहाते हैं। आइए जानते हैं सलमान खान की फिटनेस का राज। मस्कुलर बॉडी के लिए सलमान की डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram

वर्कआउट रूटीन

सलमान खान हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं, जिसमें मसल्स ट्रेनिंग पर जोर देते हैं। वह अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं और जिम में खूब पसीना बहाते हैं। सलमान हफ्ते में कुछ दिन लेग एक्सरसाइज को देते हैं। इसके अलावा वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और अन्य एक्सरसाइज करते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान कौन सी एक्सरसाइज करते हैं?

वेट ट्रेनिंग


मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए बेंच प्रेस, स्क्वैट्स, डेडलिफ्ट्स और बाइसेप कर्ल्स जैसी एक्सरसाइज शामिल हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज

हृदय स्वास्थ्य और फैट बर्न के लिए दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी करते हैं।

फंक्शनल एक्सरसाइज

पुश-अप्स, पुल-अप्स और लंजेस जैसी एक्सरसाइज से ओवरऑल फिटनेस को बेहतर बनाते हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram

डाइट प्लान

सलमान खान अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का संतुलन बनाए रखते हैं। सलमान खान नाश्ते में सफेद भाग, कम फैट वाल दूध और प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं।

दोपहर के खाने में सलमान दाल, रोटी, चावल, सलाद और मटन या फ्राइट फिश का सेवन करते हैं। इसके अलावा शाम के स्नेैक में सेब और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। 

सलमान संतुलित और पौष्टिक आहार लेते हैं, जिसमें प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखते हैं। वह रात के खाने में चिकन, चावल और सलाद खाते हैं। साथ ही सोने से पहले लो फैट मिल्क प्रोटीन पीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : PTI

सलमान खान देसी और घर का बना खाना पसंद करते हैं, जिसमें उनकी मां के हाथ की बनी बिरयानी विशेष रूप से शामिल है। उनकी फिटनेस का राज नियमित वर्कआउट, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है, जो उन्हें इस उम्र में भी फिट और सक्रिय बनाए रखता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें