फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Hacks: खांसी-जुकाम के बाद भी जा रहे हैं दफ्तर तो रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसके साथ ही आपके दफ्तर में बार-बार खांसने या छींकने से सहकर्मियों को भी डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी जुकाम में दफ्तर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
Winter Hacks : सर्दी का मौसम है। इस मौसम में खांसी और जुकाम की समस्या आम बात है। सर्दी लगने पर बहुत अधिक खांसी और छींक आ सकती है जो आपको दैनिक जीवन में असहज कर देती है। अब ऐसे में घर पर रहकर आराम करना और स्वस्थ होना चाहिए लेकिन दफ्तर से सर्दी खांसी के लिए छुट्टी मिलना आसान नहीं होता। इस स्थिति में भी लोगों को दफ्तर जाना होता है और काम करना पड़ सकता है।

अगर आप सर्दी-खांसी या जुकाम से परेशान हैं और फिर भी दफ्तर जाना जरूरी है तो यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, बल्कि सहकर्मियों के लिए भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपके दफ्तर में बार-बार खांसने या छींकने से सहकर्मियों को भी डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
मास्क पहनें - फोटो : istock
खांसी और जुकाम में दफ्तर जाने पर बरतें ये सावधानियां

मास्क पहनें

खांसी और जुकाम होने पर हमेशा मास्क पहनकर रखें। खासकर बात करते समय मास्क जरूर पहनें ताकि छींक और खांसी आने पर सामने वाले को संक्रमण का खतरा न हो। आप N95 या सर्जिकल मास्क का उपयोग कर सकते हैं। इससे वायरस और बैक्टीरिया के प्रसार को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सैनिटाइज करें - फोटो : फ्रीपिक
सैनिटाइज करें

अपने हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करें। खासकर जब आप खांसते या छींकते हैं। दफ्तर में अपने डेस्क पर एक सैनिटाइजर रखें और सहकर्मियों से हाथ मिलाने या किसी वस्तु को साझा करने से बचें। समय-समय पर हाथ धोएं।

4 of 5
दूरी बनाए रखें - फोटो : freepik.com
दूरी बनाए रखें

सहकर्मियों से उचित दूरी बनाए रखें जोकि कम से कम 1 मीटर तो होनी चाहिए।  दफ्तर में कोई मीटिंग होनी है  और आपको उसमें शामिल होना है तो मास्क लगाकर मीटिंग में भाग लें। साथ ही दूसरों के नजदीक न बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिशू और रूमाल रखें साथ - फोटो : istock
टिशू और रूमाल रखें साथ

खांसते या छींकते समय मुंह पर टिशू या रूमाल रखें। उपयोग किए गए टिशू को तुरंत कूड़ेदान में डालें और हाथ धो लें। कीबोर्ड, माउस, फोन और डेस्क को समय-समय पर साफ करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें