फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचार

Wed, 02 Oct 2019 05:32 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 2 अक्टूबर को 116वीं जयंती है। अपनी सादगी के लिए मशहूर लाल बहादुर शास्त्री को कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी विचारों के लिए हमेशा याद किया जाता है। इस बात में कोई शक नहीं है कि इनके जैसे सादगी वाला अभी तक देश में कोई भी दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हुआ। 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे शास्त्री जी का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। साल 1920 में महज 16 साल की उम्र में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भाग लेते हुए लाल बहादुर शास्त्री भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए।

लाल बहादुर शास्त्री अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। वह गांधी जी के विचारों और जीवनशैली से बेहद प्रेरित थे। ईमानदार छवि के साथ सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार आज भी देश को और देश की जनता को प्रेरणा देते हैं और सही राह पर चलने की सीख देते हैं। आइए जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल विचारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
देश की तरक्की के लिए हमे आपस में लड़ने के बजाये  गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा।

4 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
हम खुद के के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरूरी काम है लोगो में एकता स्थापित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरक़रार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें