देश आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के राजनीतिक इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण व्यक्तित्व शिखर पुरुष के रूप में दर्ज है। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसा राजनेता रहे हैं जो अपनी पार्टी के साथ ही सभी दलों के प्रिय नेता रहे हैं। राजनीति के अलावा वह साहित्य, कविताओं और फिल्मों में भी खूब रुचि रखते थे। उन्होंने कई मौकों पर ऐसी बाते कहीं है जो यादगार बन गई। आइए जानते हैं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के 10 अनमोल विचार...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
इंसान बनों, केवल नाम से नहीं,
रूप से नहीं, शक्ल से नहीं,
हृदय से, बुद्धि से, सरकार से, ज्ञान से।
विज्ञापन
3 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
मनुष्य-मनुष्य के संबंध अच्छे रहें,
सांप्रदायिक सद्भाव रहे,
मजहब का शोषण न किया जाए,
जाति के आधार पर लोगों की हीन भावना को उत्तेजित न किया जाए,
इसमें कोई मतभेद नहीं है ।
4 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं।
विज्ञापन
5 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
अगर परमात्मा भी आ जाए
और कहे कि छुआछूत मानो,
तो मैं ऐसे परमात्मा को भी
मानने को तैयार नहीं हूं
किंतु परमात्मा ऐसा कह ही नहीं सकता।
विज्ञापन
6 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
हम अहिंसा में आस्था रखते हैं और चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो।
विज्ञापन
7 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
मनुष्य जीवन अनमोल निधि है, पुण्य का प्रसाद है। हम केवल अपने लिए न जिएं, औरों के लिए भी जिएं। जीवन जीना एक कला है, एक विज्ञान है। दोनों का समन्वय आवश्यक है।
8 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवारें खड़ी हैं, उनको ढहाना होगा, और इसके लिए एक राष्ट्रीय अभियान की आवश्यकता है।
9 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
मैं पाकिस्तान से दोस्ती करने के खिलाफ नहीं हूं। सारा देश पाकिस्तान से संबंधों को सुधारना चाहता है, लेकिन जब तक कश्मीर पर पाकिस्तान का दावा कायम है, तब तक शांति नहीं हो सकती।