फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले 80 फीसदी भारतीय देखते हैं अपना फोन, 74 फीसदी जागते ही ढूंढते हैं मोबाइल

Wed, 25 Dec 2019 12:26 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mobile - फोटो : file photo
मोबाइल हमारे जीवन का ऐसा हिस्सा बन गया है कि हम इसके बिना कुछ देर भी नहीं रह पाते। रह-रह कर हमारा ध्यान अपने मोबाइल पर जाता है। कई बार तो हमारा मोबाइल रिंग भी नहीं करता और हमें लगने लगता है कि किसी का कॉल आया है और हम चौंक जाते हैं। मोबाइल यूजर, उपयोगिता आदि विषयों पर शोध करने वाली संस्था साइबर मीडिया रिसर्च की हालिया रिपोर्ट में ऐसे परिणाम आए हैं, कि आप चौंक जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मोबाइल यूजर - फोटो : Social media
साइबर मीडिया रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन ऐसी आखिरी ऐसी चीज है, जिसे 80 फीसदी भारतीय(मोबाइल यूजर) सोने से पहले देखते हैं। अक्सर ये रात में मोबाइल पर समय बिताना पसंद करते हैं। यह जानकर और आश्चर्य होगा कि 74 फीसदी भारतीय ऐसे हैं जो जागते ही मोबाइल ढूंढने लगते हैं और आधे घंटे के अंदर अपना मोबाइल फोन चेक करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
child using mobile during sleep(File Photo) - फोटो : consumer affairs
क्या आप सोच सकते हैं कि 56 फीसदी लोगों का मानना है कि बिना मोबाइल के तो जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सीएमआर की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

4 of 8
facebook and instagram - फोटो : फाइल, अमर उजाला
आठ शहरों के दो हजार से ज्यादा लोगों पर किए गए सर्वे के आधार पर जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर लोग काफी समय बिताते हैं। सर्वे के अनुसार 24 फीसदी लोग वॉट्सएप पर, 23 फीसदी लोग फेसबुक पर और 16 फीसदी लोग इंस्टाग्राम पर समय बिताते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
mobile - फोटो : file photo
मोबाइल के बिना 5 मिनट भी तसल्ली नहीं
साइबर मीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर तीन में से एक भारतीय ऐसे हैं जो अपने परिवार के सदस्यों, प्रियजनों या दोस्तों के साथ बातचीत करते समय 5 मिनट भी बिना अपना मोबाइल देखे नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
सोने के समय को हटाकर देखा जाए तो औसत भारतीय अपने समय(जगे रहने की अवस्था) का एक तिहाई हिस्सा मोबाइल पर खर्च करते हैं। सोने के समय को औसतन 8 घंटे या उससे थोड़ा ज्यादा मान लिया जाए और एक साल में मोबाइल पर बिताए गए समय का आंकड़ा देखा जाए तो यह 1800 घंटे होता है।
विज्ञापन

7 of 8
youngsters using mobile - फोटो : youngsters using mobile
ऐसा नहीं है कि हमारे जीवन में हावी होते जा रहे मोबाइल के बारे में हमें पता नहीं है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 73 फीसदी लोगों का मानना है कि अगर स्मार्टफोन का उपयोग ऐसे ही होता रहा या बढ़ जाए तो यह हमें मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार कर देगा।
विज्ञापन

8 of 8
Mobile Charging - फोटो : पेक्सेल्स
इस सर्वे में शामिल हर 5 में से 3 लोगों का कहना है कि हमें अपने जीवन से मोबाइल फोन को अलग रखना भी महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें खुशहाल जीवन जीने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें