फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Thakare Lifestyle: बिग बाॅस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे कभी बेचते थे दूध, अब जीते हैं ऐसी लाइफस्टाइल

Tue, 15 Nov 2022 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
Bigg Boss 16 Contestant Shiv Thakare Lifestyle: टीवी रिएलिटी शो बिग बाॅस 16 प्रसारित हो रहा है। हर सीजन की तरह ही बिग बॉस का 16वां सीजन भी चर्चा में है। बिग बाॅस के घर पर अलग अलग क्षेत्र से जुड़े कुछ सेलिब्रिटी प्रवेश करते हैं और कुछ महीनों के लिए एक साथ रहते हैं। इस दौरान उनके बीच नोकझोंक-तकरार के साथ ही प्यार और रोमांस भी देखने को मिलता है। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट चर्चा में हैं। शालीन भनोट, टीना दत्ता, साजिद खान जैसे दिग्गज कंटेस्टेंट के बीच एक ऐसा प्रतिभागी भी शो का हिस्सा है, जिसने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। कभी दूध बेचा तो कभी अखबार घर घर बांटे। बहन और परिवार के साथ चॉल में रहा और मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाई। यहां बात हो रही है बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे की। शिव ठाकरे अपनी सादगी और अनोखे अंदाज के कारण फैंस के प्रिय बन गए हैं। इसके पहले एक अन्य रिएलिटी शो में उनके अनोखे अंदाज के कारण जजों के वह चहेते बन गए थे। आज भले ही शिव ठाकरे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस मुकाम तक शिव ठाकरे कैसे पहुंचे। शिव ठाकरे कितना कमाते हैं, उनकी कुल संपत्ति कितनी है? आइए जानते हैें बिग बॉस कंटेस्टेंट शिव ठाकरे की लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
शिव ठाकरे का जीवन संघर्ष

शिव ठाकरे का जन्म महाराष्ट्र में हुआ। उनकी एक बहन है। गरीब परिवार में जन्में शिव ठाकरे चॉल में रहा करते थे। बहन के साथ मिलकर दूध और अखबार बेचने का काम किया करते थे। पिता की एक पान की दुकान थी। शिव ने पिता की दुकान पर भी काम किया। हालांकि इस बीच परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए शिव ने डांस क्लास शुरू की, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
शिव ठाकरे का करियर

पहली बार शिव ठाकरे को रोडीज में देखा गया। शिव ठाकरे ने अपनी सादगी से रोडीज के सभी मेंटर्स का दिल जीत लिया। रणविजय से लेकर करण कुंद्रा ने शिव ठाकरे की जमकर तारीफ की। डांस क्लास से 15-20 हजार की कमाई करने वाले ठाकरे ने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया।

4 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
शिव ठाकरे की कमाई

रोडीज के बाद शिव ठाकरे मराठी बिग बाॅस में भी शामिल हुए और शो के विनर बने। इसके साथ ही शिव मराठी टेली इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए। उनकी कमाई की बात करें तो शिव ठाकरे शो, कोरियोग्राफी और रिएलिटी शो के जरिए मोटी कमाई कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : instagram/shivthakare9
शिव ठाकरे की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ठाकरे की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपये है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर ठाकरे अक्सर अपने डांस वीडियो और वर्कआउट सेशन के वीडियो शेयर करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें