इस साल 6 नवंबर को भाई दूज है। भैया दूज बहन और भाई का दिन होता है। जब बहनें भाईयों की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। उनके माथे पर तिलक और अक्षत लगाकर उनकी उन्नति की कामना करती हैं। भाई को मिठाई खिलाकर उनके जीवन में मिठास, साथ ही दोनों के रिश्ते में अपनेपन की उम्मीद करती हैं। इसके बदले में भाई इस मौके पर बहनों को तोहफा देते हैं। बहन के लिए पसंदीदा गिफ्ट लाते हैं। बहनें उसे हंसी खुशी ले भी लेती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें आपसे कोई सच में क्या चाहिए होता है? इस साल भाई अपनी लाडली बहन को ऐसा गिफ्ट दें जो उन्हें जिंदगी भर याद रहे। बहन के जीवन से जुड़ा ऐसा गिफ्ट जो भले ही महंगा न हो लेकिन भाई बहन के अटूट प्यार की निशानी हो।इस भैया दूज बहनों से करे वो पांच वादें, जिससे बहन की जिंदगी बनेगी खुशहाल। चलिए जानते हैं बहन को तोहफे में दें कौन से पांच वादे।