Happy Hanuman Janmotsav 2022: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा है। इस बार संकट मोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के पर्व को हर साल धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। अंजनी पुत्र हनुमान अपने भक्तों की हर मनोकामना को जरूर पूरी करते हैं। ऐसे में इस दिन बजरंगबली के भक्त सुंदरकांड का पाठ करते हैं। संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में उनके दर्शन करते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक संकट मोचन हनुमान जी का स्मरण करने मात्र से हर प्रकार की चिंता और भय का अंत होता है। बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने और व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। हनुमान जन्मोत्सव के पावन मौके पर अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को हनुमान चालीसा के ये पवित्र दोहे भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।