फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपीते के बीज चबाने से होते हैं ये फायदे, त्वचा की जलन और सूजन में मिलती है राहत

Fri, 22 Jan 2021 06:43 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पपीते के बीजों का उपयोग कई तरह से किया जाता है - फोटो : pixabay

पपीता एक बहुत ही गुणकारी फल है। पपीते के सेवन से कई सारी बीमारियों में राहत मिलती है। पपीते में कई सारे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। पपीते के साथ ही उसके छिलके एवं बीज भी बहुत काम के होते हैं। पपीते के बीजों का उपयोग कई तरह से किया जाता है और यह फल की ही तरह गुणकारी भी है, कैंसर जैसी समस्या से लड़ने में भी यह बहुत सहायता करता है। अगली स्लाइड्स से जानिए पपीते के बीज के सेवन से किन समस्याओं में किस प्रकार से राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन

2 of 5
पपीते के बीज का सेवन करें - फोटो : pixa

पाचनतंत्र में सुधार
पपीते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो कि हमारे पाचन तंत्र को सुधारने में सहायता करते हैं। कई बार बाहर भोजन करने से पेट की हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है, स्थिति फूड पॉइजनिंग तक पहुंच जाती है। ऐसे में पपीते के बीज का सेवन करें। प्रतिदिन पपीते के बीज को सुबह पानी के साथ लें या इसका पाउडर बनाकर भी आप नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
पपीते के बीज को मिक्सर में पीस लें - फोटो : social media

लीवर के लिए फायदेमंद
पपीते के बीज पेट की ही तरह लीवर के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। पपीते के बीज को मिक्सर में पीस लें और उसका रस निकाल लें। पपीते के इस रस में नींबू का रस भी मिला लें और नियमित रूप से इनका सेवन करें। एक महीने तक इसका प्रतिदिन सेवन करें। ऐसा करने से लीवर से जुड़ी सभी छोटी- बड़ी समस्याएं धीरे- धीरे खत्म हो जाती हैं। 

4 of 5
पपीते के बीज खाने के लिए सूखा लें - फोटो : pixabay

कैंसर से लड़ने में सहायता
पपीते में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो कि फेफड़ों के कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि से लड़ने में मदद करते हैं। कैंसर से लड़ने के लिए पपीते के बीज खाने के लिए सूखा लें और पीस लें और फिर नियमित रूप से इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको कैंसर से लड़ने में सहायता मिलती है, यदि आप यूं भी इसका सेवन प्रतिदिन करते हैं तो आपको कैंसर होने की संभावनाएं कम हो जाती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं - फोटो : social media
जलन और सूजन में राहत
त्वचा पर यदि किसी प्रकार की सूजन या जलन हो जाती है तो पपीते के बीजों को रोजाना खाएं। पपीते में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। बीजों का तेल या रस निकालकर सूजन या जलन वाले हिस्से पर लगाने से भी बहुत राहत मिलती है। इस रस को दिन में 2 से 3 बार लगाएं। बहुत जल्द ही आपके शरीर के हिस्से पर मौजूद सूजन और जलन गायब हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें