Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आज पुण्यतिथि है। बाल गंगाधर तिलक भारत के प्रमुख नेता, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और लोकप्रिय नेता थे। उनके नाम के आगे 'लोकमान्य' लगाया जाता है, ये वह ख्याति है जो बाल गंगाधर तिलक ने अर्जित की थी। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने ही सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थीं। इसलिए उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जनक कहा जाता है। 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है' ये नारा देने वाले भी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नायक बाल गंगाधर तिलक हैं। बाल गंगाधर तिलक सिर्फ एक लोकप्रिय नेता ही नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास, संस्कृत, हिंदू धर्म, गणित और खगोल विज्ञान जैसे विषयों के विद्धान भी थे। वैसे तो उनका पूरा जीवन ही आदर्श है। भारत के स्वर्णिम इतिहास का प्रतीक है, लेकिन बाल गंगाधर तिलक के लोकमान्य बनने का सफर और कदम बहुत रोचक रहा। बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के मौके पर जानें उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें।