फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Ul Adha Mubarak: बकरीद पर इन शुभकामना संदेशों को भेजकर करीबियों से कहें 'ईद मुबारक'

Sun, 10 Jul 2022 06:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala

Eid Ul Adha Mubarak: आज ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद उल अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है और रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद ईद उल अजहा आता हैं। इस बार 10 जुलाई को ये पर्व है। ईद उल अजहा को बकरीद के पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं। ये कुर्बानी का दिन है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है।सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ बकरीद के त्योहारों को उत्साह से मनाते हैं। इस्लाम धर्म का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। आज लोग नमाज़ अदा करने के बाद एक दूसरे से गले लग कर शुभकामनाएं देते हैं।लोग अपने दोस्तों, परिजनों के घर जाते हैं, जहां बकरीद के ढेरों पकवान बनाये जातें है। आज ईद-उल अजहा यानी बकरीद के पाक मौके पर परिजनों, दोस्तों को खास बधाई संदेशों के जरिए मुबारकबाद दीजिए। ये रहे बकरीद 2022 के खास शुभकामना संदेश।

 

विज्ञापन

2 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala
सूरज की किरणें, तारों की बहार, 
चांद की चांदनी अपनों का प्यार, 
आपका हर पर हो खुशहाल, 
मुबारक हो आपको बकरीद का त्योहार।
 
विज्ञापन

3 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala
रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।

4 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ हो खुशियों का तराना,
इसी दुआ के साथ यार तुम्हे मुबारक हो बकरीद।
 
विज्ञापन

5 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala
समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको और आपके परिवार को,
बकरीद का त्योहार मुबारक। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बकरीद मुबारक 2022 - फोटो : amar ujala
हवा को खुशबू मुबारक
फ़िज़ा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें