नीतू कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लीड एक्ट्रेस के तौर पर नीतू सिंह ने फिल्म रिक्शावाला से एंट्री ली थी। वहीं पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी थी। बात करें नीतू की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 तक उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ से 37 करोड़ के बीच थी। वहीं पति ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू कपूर और बच्चों के लिए करीब 250 करोड़ की संपत्ति छोड़ी है। नीतू सिंह फिल्म दस लाख, वारिस, यादों की बारात जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग और डांस से हर किसी के दिल में बसी है।