फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Lifestyle: ड्रीम गर्ल 2 के लिए आयुष्मान खुराना ने ली कितनी फीस? जानें एक्टर की लाइफस्टाइल

Thu, 14 Sep 2023 12:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ayushmann khurrana - फोटो : instagram/ayushmannk
Ayushmann Khurrana Lifestyle: फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज के बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना के दमदार अभिनय की तारीफ हो रही है। आयुष्मान खुराना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनय से लेकर गायक तक के जरिए उन्होंने करियर में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। आयुष्मान वर्सेटाइल एक्टर हैं, वह कई अलग अलग तरह के रोल्स में दमदार अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं। आयुष्मान खुराना बहुत ही आलीशान जिंदगी के मालिक हैं। हालिया फिल्म के लिए उन्होंने सह अभिनेत्री अनन्या पांडे से पांच गुना फीस ली है।आज यानी 14 सितंबर को आयुष्मान खुराना अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर जानिए उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल, प्रति फिल्म उनकी कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

 
विज्ञापन

2 of 6
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ड्रीम गर्ल 2 के लिए आयुष्मान खुराना की फीस

आयुष्मान खुराना ने हालिया रिलीज फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में पूजा के किरदार में नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस ली है। आमतौर पर आयुष्मान एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अभिनेता ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3.5 करोड़ रुपये लेते हैं। उन्होंने 'द मैन कंपनी' नाम के स्टार्टअप पर 2019 में निवेश भी किया है।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना की कमाई

अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान महीने में लगभग 80 लाख रुपये तक कमा लेते हैं, वहीं उनकी सालाना कमाई करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं।

4 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
आयुष्मान खुराना का घर

मुंबई के अंधेरी इलाके में आयुष्मान ने एक आलीशान घर में किराए पर रहते हैं। उनके इस घर का किराया 5 लाख 25 हजार रुपये महीना है। घर में सात बेडरूम और सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर आयुष्मान की रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं। पंचकूला में उनकी नौ करोड़ की प्रॉपर्टी है। मुंबई के अंधेरी में लगभग 19 करोड़ की संपत्ति के भी वह मालिक हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Ayushmann Khurrana - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आयुष्मान का कार कलेक्शन

बात करें आयुष्मान खुराना के कार कलेक्शन की तो उनके पास कई लग्जरी व महंगी कारें हैं। आयुष्मान के कार कलेक्शन में 2.80 करोड़ की मर्सिडीज मैबेक जीएलएस 600, 75 लाख की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, लगभग 50 लाख की ऑडी ए6, 3.20 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस क्लास जैसी गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना की कुल संपत्ति

साल 2012 में उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर रिलीज हुई। उनके बाद से उनकी सफलता की राह खुलती चली गई। अंधाधुन, बधाई हो, बाला, आर्टिकल 15 जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में देते हुए उन्होंने कड़ी मेहनत से काफी संपत्ति बना ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 67 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें