फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee Quotes: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, पढ़ें उनके 10 अनमोल विचार

Thu, 25 Dec 2025 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: आज जब सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा टूटती दिखती है, तब अटल जी का व्यक्तित्व हमें याद दिलाता है कि सशक्त नेतृत्व वही है, जो कठोर निर्णय ले, पर मानवीय मूल्यों को न छोड़े।
विज्ञापन
1 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala
Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। यह तिथि केवल एक राजनेता का जन्मदिन नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की उस परंपरा का उत्सव है, जिसमें विचारों की गरिमा, शब्दों की मर्यादा और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहता है। अटल जी राजनीति के शोर में भी संयत, स्पष्ट और दूरदर्शी रहे। 

वे भारत के उन नेताओं में थे, जिनका व्यक्तित्व सत्ता से बड़ा और विचार दलों से ऊपर था। एक कुशल वक्ता के रूप में उनकी भाषा में कटुता नहीं, बल्कि तर्क, संवेदना और आत्मविश्वास झलकता था। संसद हो या जनसभा, उनकी वाणी विरोधियों को भी सुनने पर मजबूर कर देती थी। वे जानते थे कि शब्द केवल हथियार नहीं, सेतु भी हो सकते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। “हम लड़ेंगे, लेकिन मर्यादा नहीं छोड़ेंगे”, यह भाव उनके हर वक्तव्य में दिखाई देता है। आज जब सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा टूटती दिखती है, तब अटल जी का व्यक्तित्व हमें याद दिलाता है कि सशक्त नेतृत्व वही है, जो कठोर निर्णय ले, पर मानवीय मूल्यों को न छोड़े। उनकी जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचनों से सीख ले सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala
----------------------

जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए।

अटल बिहारी वाजपेयी

-----------------------
विज्ञापन

3 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala
-----------------

निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।

अटल बिहारी वाजपेयी

--------------------------

4 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala
----------------------

सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती।
उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे आना पड़ेगा।


अटल बिहारी वाजपेयी

--------------------
विज्ञापन

5 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar ujala
----------------
जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता
और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता,
लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं।
वे अभिनंदनीय हैं।


अटल बिहारी वाजपेयी

-----------------
विज्ञापन

6 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
--------------

अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है।

अटल बिहारी वाजपेयी

-----------------
विज्ञापन

7 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------------

शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है,
व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए।
हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है।
शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं।


अटल बिहारी वाजपेयी

-----------------

8 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
-------------

शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए।
ऊंची से ऊंची शिक्षा मातृभाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए।


अटल बिहारी वाजपेयी

----------------

9 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
---------------

राष्ट्र कुछ संप्रदायों तथा जनसमूहों का समुच्चय मात्र नहीं, अपितु एक जीवमान इकाई है।

अटल बिहारी वाजपेयी

---------------------
विज्ञापन

10 of 10
अटल बिहारी वाजपेयी के अनमोल वचन - फोटो : Amar Ujala
------------------

साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते।

अटल बिहारी वाजपेयी

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें