फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल फूल डे 2021: लोगों से मजाक करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Thu, 01 Apr 2021 09:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
हर साल एक अप्रैल को फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे से मजाक करते हैं, उनकी टांग खींचते हैं और उनसे मजाक करने के बाद उन पर हंसते हैं और उनसे मंजे लेते हैं। हर साल लोग अपने दोस्तों, अपने भाई-बहनों, रिश्तेदारों आदि के साथ कई तरह के मजाक करके उन्हें अप्रैल फूल बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम लोगों को अप्रैल फूल बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं ताकि आपसे जाने-अनजाने कोई गलती न हो जाए।
विज्ञापन

2 of 5
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
अफवाह न फैलाएं
  • आज के दौर में अच्छी बातें फैले न फैले, लेकिन अफवाह जल्दी और तुरंत फैल जाती है। आपको किसी से भी मजाक करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गलती से भी आपसे कोई गलत अफवाह न फैले, क्योंकि अगर आपकी वजह से कोई गलत अफवाह फैलती है तो कानूनन आप पर कार्रवाई भी हो सकती है और आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए मजाक ध्यान से करें।
विज्ञापन

3 of 5
April Fools Day 2021 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बीमार व्यक्ति से मजाक न करें
  • ये बात सभी जानते हैं कि जो लोग बीमार होते हैं, जिनका दिल कमजोर होता है, जो लोग किसी बात को सहन नहीं कर पाते आदि। ऐसे लोगों को अगर आप अप्रैल फूल न ही बनाएं, तो बेहतर होगा। बीमार लोगों के साथ आपके मजाक की वजह से कई दिक्कतें भी हो सकती हैं, उनकी तबियत तक बिगड़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों से हमें मजाक करने से बचना चाहिए।

4 of 5
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
किसी को गलत खबर न दें
  • अप्रैल फूल वाले दिन देखा जाता है कि लोग एक-दूसरे से मजाक करने के चक्कर में कई बार कोई गलत खबर या ऐसा झूठ बोल देते हैं, जो सही नहीं होता। इसकी वजह से जिसके साथ आप मजाक कर रहे हैं, उन्हें दिक्कत हो सकती है। इसलिए किसी को मजाक के चक्कर में गलत खबर न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
april fools day 2021 - फोटो : pexels
मजाक ऐसा न हो जिससे बुरा लगे
  • अप्रैल फूल का क्या है, ये तो एक दिन का होता है और अगले दिन से आपको उन्हीं लोगों के साथ रहना होता है जिन्हें आप अप्रैल फूल बनाते हैं। इसलिए लोगों से ऐसा मजाक करने से बचें, जिससे उन्हें बुरा लग जाए क्योंकि हो सकता है कि अगर सामने वाले को बुरा लगता है तो वो आपसे नाराज भी हो सकता है। इसलिए मजाक करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें