फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार, सफलता की देते हैं प्रेरणा

Sun, 15 Oct 2023 11:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
APJ Abdul Kalam Birth Anniversary: भारत के 11वें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज यानी हर साल 15 अक्तूबर को मनाई जाती है। डॉ. कलाम का पूरा जीवन ही आदर्श और प्रेरणा स्त्रोत है। कलाम साहब को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। रामेश्वरम में जन्में कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन पारिवारिक कारणों के कारण यह संभव न हो पाया। निराश होकर वह ऋषिकेश चले गए, जहां उनकी मुलाकात स्वामी शिवानंद से हुई। स्वामी शिवानंद के मार्गदर्शन में कलाम साहब ने वैज्ञानिक बनने की राह तलाश ली और पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। डा. कलाम का मिसाइल प्रोग्राम में भारत के अग्रणी देशों में शामिल होने के पीछे बड़ा योगदान रहा। डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को छात्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वह छात्रों, करोड़ों युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। जयंती के मौके पर पढ़ें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार। 
विज्ञापन

2 of 6
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
इंतजार करने वालों को केवल उतना मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं। 

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन

3 of 6
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

4 of 6
एपीजे अब्दुल कमाल की जयंती विशेष - फोटो : amar ujala
अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन

5 of 6
मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ABJ Abdul Kalam - फोटो : amar ujala
छोटा लक्ष्य अपराध है, महान लक्ष्य होना चाहिए।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें