15 अगस्त 1947 का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है, क्योकि इस दिन भारत के लोगों को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। कई सालों तक भारत गुलामी की जंजीरो में जकड़ा रहा, लेकिन हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर न सिर्फ देश को आजाद करवाया, बल्कि ये बता दिया कि जब-जब भारत माता को उसके वीर सपूतों की जरूरत होगी तो वे अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नही हटेंगे। एक लंबा संघर्ष और तब कहीं जाकर देश आजाद हुआ और इस आजादी को हर साल 15 अगस्त के दिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से झंड़ा लहराते हैं और देश के नाम संबोधन भी देते है। इस साल हम 75वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन सिर्फ भारत नहीं बल्कि कई अन्य देश भी आजाद हुए थे? शायद नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में।