Radhika Merchant Net Worth : देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने मंगेतर राधिका मर्चेंट से जुलाई में शादी करने वाले हैं। 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज कलाकार, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं जो कि अंबानी परिवार की कमाई का एक प्रतिशत है। हालांकि अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी कम रईस नहीं हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट भी मशहूर बिजनेसमैन हैं। खुद राधिका बिजनेसवुमन हैं , जो एक कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। आइए जानते हैं कि राधिका मर्चेंट के करियर, कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।