आम तौर पर अमिताभ बच्चन अपनी बहु ऐश्वर्या राय, पोती आराध्या और बेटी श्वेता बच्चन नंदा की प्रशंसा करते दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि अमिताभ बच्चन को बेटियों से बेहद प्यार है। लेकिन अब श्वेता अपने पिता को सलाह भी देती हैं। श्वेता की किताब के लांच के दौरान अमिताभ ने बताया था कि वो फिल्म साइन करने से पहले बेटी श्वेता की राय जरूर लेते हैं।
करन जौहर का कहना है कि श्वेता के अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। वो कहते हैं, "वो हर एक बात को इतनी खूबसूरत तरीके से पेश करती हैं की सुनने वाले को मजा ही आ जाता है। श्वेता जाने-माने बॉलीवुड सितारों की काफी अच्छी मिमिक्री करती हैं, पर अफसोस ये कोई नहीं जानता और ना ही कभी किसी ने देखा है। श्वेता बहुत ही शर्मीली हैं।" अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए करन जौहर कहते हैं कि जब वो और श्वेता छोटे थे तो उनकी आपस में खूब बनती थी क्योंकि दोनों का मकसद अभिषेक बच्चन को परेशान करना होता था।
करन जौहर ने कहा "एक दिन तो गजब ही हो गया, श्वेता का जन्मदिन था और मैं वहां सुपरमैन के अवतार में चला गया, जबकि उस पार्टी का कोई थीम नहीं था। मेरी मां को गलतफहमी हो गई और मेरा पोपट बन गया था।"