फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2019: इस दिवाली घर की सफाई में फेंके ये 5 चीजें, लक्ष्मी जी होंगी प्रसन्न

Thu, 10 Oct 2019 02:36 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी का दिवाली पर विशेष पूजन किया जाता है। इसलिए दिवाली आने से पहले ही घर की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। सफाई के दौरान आपको उन चीजों को बिल्कुल हटा देना चाहिए जिनका आपने लंबे समय तक कोई उपयोग नहीं किया है। ऐसे में काम में आने लायक चीजें किसी जरूरतमंद इंसान को दे दें और बिना काम की चीजों को कबाड़ में डाल दें। अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि हम चीजों से जुड़े लगाव के कारण उसे नहीं हटाते हैं। लेकिन हम सबको ऐसा करने से बचना चाहिए। बिना काम में आने वाली चीजों को घर में रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। आइए जानते हैं कि लक्ष्मी पूजा से पहले किन चीजों को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए....
विज्ञापन

2 of 6
मुख्य दरवाजे पर विशेष ध्यान
घर के मुख्य दरवाजे पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर दरवाजा टूटा हो, आवाज करता हो या कोई दरार हो तो उसे सही कराएं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक दरवाजे में टूट-फूट अशुभ होता है। घर के किसी भी फर्नीचर में टूट-फूट हो तो उसे सही करा लें अन्यथा हटा दें। टूटे-फूटे फर्नीचर घर में नकारात्मकता की वजह बनते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
शीशा अगर टूटा हो
घर में अगर कोई शीशा टूटा हो तो उसे एकदम हटा दें। वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटे हुए शीशे से निकलने वाली ऊर्जा हमेशा नकारात्मक होगी जो घर में कई बाधाओं को जन्म देगी। घर में टूटा हुआ शीशा रखने से परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती है साथ ही तनाव भी जन्म लेता है। इसके अलावा टूटे शीशे में चेहरा देखने से स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है।

4 of 6
घड़ियों पर ध्यान
अगर आपके घर में बंद पड़ी घड़ी हो तो उसे चालू कर लें। अगर कोई घड़ी चलने लायक ना हो तो उसे घर में कभी ना रखें। ऐसी घड़ी भी वास्तुदोष का कारण बनती है। घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति जुड़ी होती है। अगर घर में घड़ी नहीं सही होगी तो कोई भी काम सही तरीके नहीं हो पाएगा। इन घड़ियों के कारण हर काम में रुकावट आती रहेगी।
विज्ञापन

5 of 6
फ्रेम,फोटो और सजावटी समान
वास्तु के अनुसार अगर घर में कोई टूटा हुआ फ्रेम, फोटो, या सजावटी सामान हो तो उसे तुरंत हटा दें। इसके साथ ही अगर घर में कोई खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक का समान हो तो उसे भी हटा दें। यह खराब पड़े समान घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली पर दिपक का चुनाव
दिवाली पर घर में हमेशा नए दिपक हा जलाएं। अगर घर पर पिछले साल का कोई दिया बटा हो तो उसे बिल्कुल न जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें