Akshaya Tritiya 2023 Best Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन दान धर्म का भी काफी महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कामों की शुरूआत होती है। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी धन-धान्य का प्रतीक हैं, ऐसे में अक्षय तृतीया पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें मनाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करने से माता आप पर धन धान्य की वर्षा करती हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों को आकर्षक वॉलपेपर भेजकर अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आप भी यहां से अक्षय तृतीया के वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं।